LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मालखारौदा ब्लॉक के ग्राम जमगहन में तीन दिवसीय भजन मेला,विधायक रामकुमार यादव द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सतत भंडारे की व्यवस्था!

सक्ति :-मालखारौदा ब्लॉक के ग्राम जमगहन में तीन दिवसीय भव्य भजन मेला का आयोजन 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) से 02 जनवरी 2026 (शुक्रवार) तक किया गया है। यह आयोजन चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के गृहग्राम जमगहन में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो रहा है। मेला पंडाल में रामनामी समाज सहित दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु भजन-कीर्तन का आनंद ले रहे हैं।
आयोजन की विशेष बात यह है कि विधायक रामकुमार यादव एवं उनके समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सुबह से रात्रि तक निरंतर उत्तम भोजन की व्यवस्था की गई है। मेला स्थल पर स्थापित भोजन स्थल पर सभी रामनामी बंधु एवं मेला दर्शनार्थी ससम्मान भोजन प्राप्त कर रहे हैं। इस सेवा व्यवस्था से श्रद्धालुओं में उत्साह और संतोष का भाव देखने को मिल रहा है।
भजन मेला में प्रतिदिन विभिन्न मंडलियों द्वारा भक्ति गीत, रामनाम संकीर्तन और प्रवचन प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का संचार हो रहा है। ग्रामवासियों ने भी आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता की है। आयोजन समिति ने शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मेला संचालन के लिए प्रशासनिक सहयोग और स्वयंसेवकों की तैनाती की है। तीन दिवसीय यह भजन मेला सामाजिक समरसता और सेवा भाव का संदेश दे रहा है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button