खरसिया विकासखंड के ग्राम रजघटा में पामगढ़ अवैध रेत खनन का विरोध तेज, महिलाओं ने कलेक्टर जनदर्शन में लगाई गुहार !


रॉबर्टसन:- खरसिया विकासखंड के ग्राम रजघटा में अवैध रेत खनन और उसके परिवहन को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गांव की महिलाओं ने इस गंभीर समस्या को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और तत्काल कार्रवाई की मांग की।
महिलाओं ने बताया कि पामगढ़ मांड नदी से लगातार अवैध रेत खनन किया जा रहा है और उसकी ढुलाई ग्राम राजघटा की संकरी गलियों से दिन-रात ट्रक और ट्रैक्टरों के माध्यम से की जा रही है। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से गांव में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव की गलियों में छोटे-छोटे बच्चे खेलते रहते हैं, वहीं शासकीय एवं निजी स्कूल भी स्थित हैं, जहां बच्चों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में तेज रफ्तार भारी वाहनों से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
महिलाओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही अवैध रेत खनन और परिवहन पर रोक नहीं लगाई गई, तो वे मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन का रास्ता अपनाएंगी।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और ग्रामीणों को राहत कब तक मिलती है।



